एक्टिव केस के मामले में दूसरे से 12वें नंबर पर आई दिल्ली, जानें सभी राज्यों के कोरोना आंकड़े

एक्टिव केस के मामले में दूसरे से 12वें नंबर पर आई दिल्ली, जानें सभी राज्यों के कोरोना आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 17,396,943  लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 675,060 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 567730 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1145629 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 37364 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1750723 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,735 नए मामले आए हैं। वहीं 853 लोगों की मौत ही है। इसके अलावा देश में अब टेस्ट की संख्या भी खासी बढ़ गई है। देश में एक अगस्त को 4,63,172 लोगों का कोरोना का टेस्ट किया गया है और अब तक कुल 1,98,21,831 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से करीब 12 फीसदी लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आया है। अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो पॉजिटिविटी रेट करीब 4.89 प्रतिशत थी, जोकि अब बढ़कर 11.81 फीसदी हो चुकी है।

वहीं अब दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली अब एक्टिव केस के मामले में 12वें नंबर पर आ गई है, जो पहले दूसरे नंबर पर होती थी। राजधानी में कोरोना के मामलों में लगातार आ रही गिरावट की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि देश में मामले दोगुने होने की दर 21 दिन है, जबकि दिल्ली में यह 50 दिन के आसपास पहुंची है। इस समय महज 2932 लोग अस्पतालों में हैं, जो कुल बेड का 20% है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

         72188

76614

1407

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

403

226

7

अरुणाचल प्रदेश

701

969

3

असम

10183

31422

101

बिहार

18937

34994

309

चंडीगढ़ 

378

683

18

छत्तीसगढ़

2720

6610

55

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

418

725

2

दिल्ली

10596

122131

3989

गोवा

1707

4438

48

गुजरात 

14300

45699

2464

हरियाणा

6250

29080

428

हिमाचल प्रदेश 

1118

1502

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7713

12871

388

झारखंड

7060

4513

113

कर्नाटक

73227

53648

2412

केरल

10886

13875

81

लद्दाख

347

1108

7

मध्य प्रदेश 

8769

22969

876

महाराष्ट्र 

149520

266883

15316

मणिपुर

1051

1699

6

मेघालय

599

252

5

मिजोरम

215

253

0

नागालैंड

1186

640

5 

ओडिशा

12018

21274

187

पुडुचेरी

1357

2198

51

पंजाब

     5583

11075

405

राजस्थान

11979

29977

690

सिक्किम

380

269

1 

तमिलनाडु

56738

190966

4034

तेलांगना

17754

46502

530

त्रिपुरा

1747

3463

23

उत्तराखंड

3034

4330

83

उत्तर प्रदेश 

36037

51334

1677

वेस्ट बंगाल

20631

50517

1629

भारत में कुल मामले

567730

1145639

37364


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।